CRIME

सगे चाचा पर भतीजी के साथ दुष्कर्म का अरोप

गिरफ्तार दुष्कर्म का आरोपित

बलिया, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । बांसडीह थाना क्षेत्र में सगे चाचा पर भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। रिश्तों को कलंकित करने वाले आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को बांसडीह थाना पर एक महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराया कि उसकी भतीजी के साथ उसके ही चाचा ने दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी होते ही एसपी विक्रांत वीर ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता से पूछताछ की। उनके साथ फोरेंसिक टीम भी थी। एसपी ने स्थानीय पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने धारा 65 (1) बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार को पीड़िता के सगे चाचा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाला उसका सगा चाचा गिरफ्तार कर लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी / दीपक वरुण / दिलीप शुक्ला

Most Popular

To Top