Madhya Pradesh

रतलाम: मेरा बूथ सबसे मजबूत ध्येय पार्टी के लिए नींव का पत्थर : वीडी शर्मा

रतलाम: मेरा बूथ सबसे मजबूत  ध्येय पार्टी के लिए नीव का पत्थर : वीडी शर्मा

रतलाम, 14 सितम्बर (Udaipur Kiran) । देश व प्रदेश में काबिज डबल इंजन वाली भाजपा सरकार का कारण संगठन में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता की मेहनत को है । बीते सम्पन्न विधानसभा चुनाव नतीजे के पूर्व पॉलिटिकल पंडितों की गणित यदि धरी की धरी रही तो वह मेहनतकश पार्टी कार्यकर्ता के जज्बे की बदौलत है। यह बात शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। वे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडल कार्यकर्ताओ की ओशिन परिसर मे आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहां की 28 सितंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान सैलाना सहित जंहा अभीतक कम सदस्य बने है वहा में स्वयं ही अभियान मे भाग लेरहा हुँ। आज भाजपा विश्व मे सर्वाधिक कार्यकर्ता सदस्य वाली राजनैतिक पार्टी है।

विधानसभा मे दिए लक्ष्य 64000 से ज्यादा सदस्य बनेंगे तो निश्चित 2028का आगामी चुनाव पार्टी जितेंगी इस दौरान केंद्र सरकार की जनोंन्मूखी योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओ को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का संकल्प दिलाया। बैठक में बूथ प्रभारी की कम उपस्थिति पर मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ को सदस्यता अभियान मे मशक्क़त करने की बात कंही।कार्यक्रम के शुभारम्भ के पूर्व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम को सदस्यता प्रभारी जीतू जिराती ने भी सम्बोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष को निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वयं ने प्रस्थित होने से पूर्व किराना दुकान पर जाकर नितिन मुकेश पाटीदार को मोबाइल से पार्टी का सदस्य बनाया।

सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप, पूर्व विधायक उज्जैन संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला महामंत्री संगीता चारेल, सहित नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र जायसवाल ने किया व आभार मंडल महामंत्री अम्बिका पाटीदार ने माना।

(Udaipur Kiran) / शरद जोशी

Most Popular

To Top