Uttar Pradesh

भगवान जगन्नाथ की निकाली रथयात्रा, हरे राम-हरे कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा कुशीनगर

इस्कान की जगन्नाथ रथ यात्रा

कुशीनगर, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) की कुशीनगर ईकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल होने के लिए भक्त उमड़ पड़े। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित लोगों द्वारा हरि बोल..हरि बोल..के जयकारों से नगर गूंज उठा।

पुरी की तर्ज पर नगर में रथयात्रा निकालने का यह पहला अवसर था। यात्रा निकालने के पूर्व भगवान जगन्नाथ को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। विधि विधान से पूजन व आरती पश्चात उन्हें रथ पर आसीन कराया गया। उनके साथ बलभद्र, माता सुभद्रा और हनुमान रथ में विराजमान हुए।

व्यवस्थापक गोविंद गोपाल दास के नेतृत्व में निकली

रथ यात्रा में आगे आगे कीर्तन करते चल रही इस्कान की मंडली आकर्षण का केंद्र रही। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि किरण राकेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उमेश चंद गुप्त, संजय मद्धेशिया, मनीष श्रीवास्तव, अमिय गुप्त यात्रा की अगुवाई किए। भक्तों में रथ पर विराजमान विग्रह के दर्शन की होड़ मची रही। चित्रतूली गली से रथ यात्रा मुख्य मार्ग, गोलाबाजार, ओवरब्रिज चौराहा होते हुए पुनः उसी मार्ग से गांधी चौक आई। इस दौरान यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। गांधी चौक से यात्रा इस्कान केंद्र पहुंची। कार्यक्रम में सुधा रानी जायसवाल, पूनम देवी, प्रिया जायसवाल, प्रभावती, रामेश्वर वर्मा, अमन मद्धेशिया, विजय वर्मा, दीपक मद्धेशिया, अमन मद्धेशिया, आदित्य आदि ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। शाम को भक्तों में महाप्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

(Udaipur Kiran) / गोपाल गुप्ता / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top