Uttar Pradesh

राष्ट्र सेविका समिति के प्रबोध वर्ग का हुआ शुभारंभ

राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (गोरक्ष व काशी प्रांत) के प्रवेश/प्रबोध वर्ग का हुआ शुभारंभ

गोरखपुर, 4 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (गोरक्ष व काशी प्रांत) का 15 दिवसीय प्रवेश व प्रबोध प्रशिक्षण वर्ग का एस वी एम पब्लिक स्कूल चिउटहा मानीराम ,गोरखपुर में आज भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।

राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र प्रचारिका शशि, अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख के. सीताअक्का ने वर्ग का शुभारंभ किया। भूमि पूजन में मुख्य यजमान डॉ नीना अस्थाना, डॉ आशीष व हरिश्चंद सपत्नीक उपस्थित रहे।।

05 जून 2025 से प्रारंभ हो रहे इस प्रबोध व प्रवेश वर्ग में गोरक्ष प्रांत व काशी प्रांत की 210 बहनें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रबोध व प्रवेश वर्ग में भाग ले रहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के दो प्रांतों की गृहणी, तरूणी, विद्यार्थी सेविकाएं 15 दिनों तक शारीरिक, बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय, सामाजिक सांगठनिक वैचारिक विषयों पर समूह चर्चा, उद्बोधन पर संवाद विमर्श तथा व्यक्तित्व व सामाजिक विकास की गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इस वर्ग का समापन 20 जून को होगा। इस वर्ग में वर्गाधिकारी के रूप अंजू सिंह व वर्ग कार्यवाहिका के रूप में माया जी पूरे समय उपस्थित रहेंगी।।

उक्त अवसर पर आत्म ज्योति सिंह, सोनिका खरवार, प्रीति त्रिपाठी, अल्का सिन्हा, डॉ उमेश सिंह, शुभ्रा, सुधेंद्र सिंह, तारकेश्वर, सुधीर राय, दुर्गा राय, भानु चंद, परमानंद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।।

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top