Delhi

महिला के साथ दुष्कर्म

नई दिल्ली, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । ज्योति नगर इलाके में पीएसी का जवान पिछले करीब तीन सालों से महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। महिला का आरोप है कि पहली बार आरोपित ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में इसकी वीडियो भी बना ली। उसके आधार पर आरोपित वारदात को अंजाम देता रहा।

यही ही नहीं आरोपित ने दुष्कर्म करने के अलावा महिला की पोल खोलने का डर दिखाकर उससे धीरे-धीरे सात लाख रुपये भी वसूल लिए। महिला गर्भवती हुई तो जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छानबीन के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top