Assam

गोलकगंज में छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म

धुबड़ी (असम), 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । धुबड़ी जिले के गोलकगंज के कोठालतली में छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। निर्मल पाल नामक शख्स ने कथित तौर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने दुर्गा मंदिर परिसर में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना गोलकगंज थाना क्षेत्र के कैमारी गांव की बतायी गयी है।

पुलिस ने आज बताया कि निर्मल पाल ने शनिवार की शाम दुर्गा देवी मंदिर प्रांगण स्थित प्रसाद घर में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। निर्मल ने छात्रा को धमकी भी दी कि वह अपने घर में इसके बारे में न बताए। परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पीड़ित परिवार ने छगलिया पुलिस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। छागलिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top