Uttar Pradesh

सनातन पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं रानी अहिल्याबाई : प्रियंका रावत

आयोजित कार्य क्रम
आयोजित  कार्य क्रम की फोटो

सुल्तानपुर, 21 मई (Udaipur Kiran) । शिवभक्त रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन व योगदान युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। वह धर्म न्याय संस्कृति व राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप थी।वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं।यह बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत पूर्व सांसद ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में कहीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने आगे कहा कि रानी अहिल्याबाई ने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस ,भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक तीर्थ स्थलों का पुनरुद्धार कराया। वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है। समाज में वह लोकमाता के रूप में पूजित और प्रतिष्ठित हुई। वह सुचिता और सादगी की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किया। महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सोच को साकार कर रहे हैं। उनका जीवन-दर्शन युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणादाई है। हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि लोकमाता होल्कर ने 3175 मन्दिरों का जीर्णोद्धार कराया। कुएं तालाब व सड़कें बनवाई। उन्होंने जीवन पर्यन्त दीन- दुखियों की सेवा की थी।

पयागीपुर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में महिला मोर्चा की बहनों ने ढोल-नगाड़े व पुष्प वर्षा कर प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत किया। गोष्ठी में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल, घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,विजय सिंह रघुवंशी, रेखा निषाद, विवेक सिंह विपिन, डॉ प्रीति प्रकाश,पूजा कसौधन,धर्मेन्द्र कुमार, मनोज मौर्य,संजय त्रिलोकचंदी,बबिता तिवारी,आशीष सिंह रानू,कमला सिंह, सुषमा जायसवाल, रागिनी मिश्रा,अरुण जायसवाल,विवेक सिंह,संजय उपाध्याय, राम अभिलाष सिंह,संतोष सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रामजतन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता

Most Popular

To Top