Jharkhand

रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई

लोहरदगा , 30 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर तीसरी शताब्दी मनाई गई। जिले के शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसे लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए।

मौके पर कार्यक्रम आयोजन कर रानी अहिल्याबाई होलकर के कार्यों को याद किया गया। लोगों ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर एक मराठा शासक थी और वे अपने कार्यकाल में महिला उत्थान, धार्मिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। मुगलो की ओर से भारत में हिंदूओ के कई पवित्र मंदिरों का विध्वंश किया गया था जिनमें सोमनाथ और बनारस के काशी विश्वनाथ भी शामिल हैं, जिसका जीर्णोद्धार भी रानी अहिल्याबाई होलकर ने कराई।

इस मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर की ओर से कई सामाजिक और धार्मिक कार्य किए गए जो समाज के लिए एक मिशाल है उन्होंने ने शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके तीसरी शताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके कार्यों को याद किया जा रहा है और उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।

मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Most Popular

To Top