Haryana

कैथल: प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है : रामपाल माजरा

कैथल, 29 अप्रैल (Udaipur Kiran) । 29 अप्रैल 1998 को चौ. देवीलाल ने इनेलो की स्थापना की थी। स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी मेहनत से इसको सींचने का काम किया। आज पूरे प्रदेश में इनैलो कार्यकर्ता स्थापना दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं और एक संकल्प भी दोहरा रहे हैं कि पार्टी को भविष्य में मजबूत स्थिति में लाया जा सके। यह वक्तव्य इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को व्यक्त किये।

वह पिहोवा चौक स्थित इनेलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर के कार्यालय में पहुंचे थे। यहां इनेलो के स्थापना दिवस एवं भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जहां उन्होंने सर्वप्रथम भगवान परशुराम और चौ. देवीलाल के चित्र के आगे पुष्प अर्पित किए। यहां रामपाल माजरा ने एक कार्यकर्ता की गाड़ी पर पार्टी की झंडी भी लगाई। यहां पत्रकार वार्ता में इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता पार्टी को उसी मुकाम पर ले जाने का संकल्प कर रहे हैं जब इनैलो सत्ता में आई थी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जिस प्रकार देश और प्रदेश के हालात है जब भाजपा की सरकार बनी देश की सरकार ने टोल प्लाजा के रेट बढ़ा दिए, जिसका भार जनता पर पढ़ा, गेस सिलैंडर का रेट बढ़ाया गया, पैट्रोल डीजल पर एक्साइज डयूटी बढ़ाई गई। प्रदेश सरकार ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी, कलैक्टर रेट बढ़ाया। प्रदेश में न कोई कानून व्यवस्था है और न प्रदेश में किसी प्रकार की सुख सुविधाएं है। परिवार पहचान पत्र के नाम पर लोगों को लूटा गया।

इनेलो गरीब और आम आदमी की पार्टी है। चौधरी अभय सिंह चौटाला और रामपाल माजरा के आशीर्वाद से उन्हें एक सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। अनिल तंवर ने कहा कि कार्यकर्ता की अगर किसी पार्टी में चलती है तो वह इनेलो की है। अनिल तंवर ने कहा कि उनकी सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि आओ और पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए दिन रात मेहनत करें। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राजाराम माजरा, रामेश्वर पहलवान, इंद्र पाई, बलकार सिंह बल्लू, महावीर पट्टी अफगान, सुरजीत पबनावा, रोहित कुंडू, रणबीर मालखेड़ी, अभय राम भुक्कल, ऋषि राजराणा, पुनम सुलतानिया, सोनू वर्मा, सोनू करोड़ा, पवन शर्मा, रणबीर फौजी, मास्टर बलबीर मटौर, सलिंद्र राणा, मोनी बालू आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / मनोज वर्मा

Most Popular

To Top