Uttar Pradesh

भाजपा के क्षेत्रीय सदस्यता संयोजक बने राम किशोर साहू

भाजपा के क्षेत्रीय सदस्यता संयोजक बने राम किशोर साहू

कानपुर, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी दो सितम्बर से सदस्यता अभियान चलाने जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी जा रही हैं। बुधवार को कानपुर बुन्देलखण्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राम किशाेर साहू काे क्षेत्रीय सदस्यता संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। 31 अगस्त से सभी जिलों में कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारी एवं नवनियुक्त सदस्यता अभियान की क्षेत्रीय टोली के साथ बुधवार काे संपन्न बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि 31 अगस्त को सभी 17 जिलों के 20845 बूथों पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित होगी। जिसमें बूथ समिति के साथ-साथ बूथ का सदस्यता प्रमुख एवं बूथ पर निवास करने वाले सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण भाग लेंगे। मंडल स्तर का पदाधिकारी बूथ की कार्यशालाओं को संबोधित करेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दो सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। तीन सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश भूपेंद्र चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसी प्रकार पांच सितंबर को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण करेगा जो 25 सितंबर तक पहले चरण के रुप में चलेगा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का सदस्यता संयोजक नियुक्त किया। वहीं उनके साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव व राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय संयोजक अनिल दीक्षित सह संयोजक के रुप में काम देखेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह, हर्ष द्विवेदी, राजन सक्सेना, मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी आदि मौजूद रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / अजय सिंह

Most Popular

To Top