Uttar Pradesh

भगवान श्रीराम के प्रयागराज आगमन पर मनाया ‘राम आए हैं’

कार्यक्रम

प्रयागराज, 10 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रयागराज विद्वत परिषद के तत्वावधान में गुरूवार काे महर्षि भारद्वाज आश्रम में भगवान राम के त्रेता युग की तिथि के अनुसार भगवान श्रीराम आए हैं। महंत यमुनापुरी ने कहा कि प्रयागराज की विरासत को संजोने और तीर्थ के पुनर्जागरण का कार्य होगा। भगवान श्रीराम आज के दिन आए हैं, हम हर साल इसे उत्सव पूर्वक मनाएंगे। इतिहास में चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी एक महान तिथि है इसका स्मरण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज एक आध्यात्मिक नगरी है इसकी महत्ता को हम सबको कायम रखना होगा।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कहा कि प्रयागराज की विरासत को संभालने के लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। राम हमारे आदर्श हैं। महर्षि भारद्वाज को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना होगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत सिंह ने कहा कि अगर हम महर्षि भारद्वाज और भगवान श्रीराम की महत्वपूर्ण तिथियों को भूल जाएंगे तो हम अपनी विरासत को खो देंगे हमें इसे संजोना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष प्रो. केबी पांडेय ने की। इस अवसर पर भगवान श्रीराम और महर्षि भरद्वाज के संवाद को स्मरण किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित करके आरती और दीपदान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संयोजक वीरेंद्र पाठक ने दिया।

इस अवसर पर पं रामनरेश त्रिपाठी पिंडीवासी, शैलेंद्र अवस्थी, जुगल किशोर तिवारी पूर्व डीआईजी, अभिषेक मिश्र, राहुल दुबे, आशुतोष शुक्ला, डॉ विनोद त्रिपाठी, जगत नारायण तिवारी, विक्रम मालवीय, शशिकांत मिश्र, अरूण शुक्ला, डॉ रंजन बाजपेई, संदीप शर्मा, अशोक तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, अशोक पाठक, वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल, सभासद आशीष द्विवेदी आदि को सम्मानित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top