Uttar Pradesh

किसानों की आय नहीं बल्कि कर्ज हो गया दुगना : राकेश सिंह टिकैत

किसानों को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत

फतेहपुर, 11 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा सरकार के रहते किसानाें की आय दुगना नहीं हुई बल्कि किसानों का कर्ज दुगना हो गया है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, जिसके चलते गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है। एमएसपी गारंटी कानून लागू होने के बाद ही किसानों का भला होगा। उक्त बातें जिले के बिन्दकी नगर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कही।

बिन्दकी नगर में तहसील रोड पर आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत का आगमन हुआ। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर एक प्रश्न के जवाब में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के चलते किसानों को उनकी उपज का अच्छा भाव मिलना चाहिए तभी किसानों की आर्थिक उन्नति हो सकती है। अलीगढ़ का किसान काफी अच्छी फसलें पैदा कर रहा है इस क्षेत्र में भी आलू अधिक मात्रा में पैदा किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक देश में एमएसपी गारंटी कानून लागू नहीं होता तब तक किसानों का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार के हालात खराब हो रहे हैं वहां की मंडी खत्म हो गई यही हाल रहा तो यहां भी मंडियां खत्म हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन लूटने का प्लान चल रहा है। किसानों को अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ाई लड़ना होगा, संगठित होना पड़ेगा, बटोगे तो लुटोगे।

इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक उत्तम, जिला महासचिव नवल सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, सभासद आनंद सोनकर आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Most Popular

To Top