Haryana

हिसार: कर्मचारियों के खिलाफ की गई टिप्पणी का मतदान में देंगे जवाब : राजपाल नैन

बैठक को संबोधित करते एमएल सहगल।

भाजपा के खिलाफ प्रचार के लिए सेवानिवृत कर्मचारियों ने बनाई पांच टीमें

हिसार, 23 सितंबर (Udaipur Kiran) । रिटायर्ड कर्मचारियों ने कर्मचारी वर्ग के खिलाफ लगातार सत्तापक्ष की ओर से की जा रही टिप्पणियों पर रोष जताया है। इसके साथ ही रिटायर्ड कर्मचारियों ने कहा है कि मतदान के दिन पांच अक्टूबर को कर्मचारियों के खिलाफ की गई टिप्पणी का जवाब दिया जाएगा।

इस संबंध में रिटायर्ड कर्मचारियों ने सोमवार को बस स्टेंड स्थित रोडवेज कर्मचारी यूनियन कार्यालय में नरेश गोयल की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक का संचालन जिला प्रधान राजबीर सिंधु ने किया। इसमें रोडवेज, उपायुक्त कार्यालय, आबकारी एवं कराधान, खजाना विभाग, शिक्षा, पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य आदि विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएल सहगल व राज्य के मुख्य सलाहकार उदयवीर दुहन ने कहा कि प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को देख लेने की धमकी व चूड़ी चढ़ाने जैसी बात प्रदेश के मुखिया के मुख से शोभा नहीं देती और ना ही सभ्य समाज में इस प्रकार की भाषा का कोई स्थान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जाना अत्यंत निंदनीय है।

हिसार मंडल के संयोजक राजपाल नैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी का उचित जवाब 5 अक्तूबर को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ओच्छी टिप्पणी करना भाजपा, जजपा नेताओं द्वारा कोई नई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों की पांच टीमें बनाई गई हैं जो हिसार जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा जजपा की खिलाफ वोट करने की अपील करेंगे।

बैठक में पुलिस विभाग से मोहिंद्र सिंह स्याहड़वा, भरत सिंह पूनिया, बलबीर देसवाल, रूप सिंह बोस, होशियार सिंह, राजकुमार पाबड़ा, बलवंत शर्मा, रणजीत सिंह, प्रताप सिंह, उमेद सिंह, ओमप्रकाश मेहरा व चंद्रभान सहित काफी संख्या में सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top