Haryana

सोनीपत: दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने वालों की परेशानी दूर करेंगे: राजीव जैन

सोनीपत: नगर निगम के मेयर राजीव जैन सिविल         अस्पताल के दिव्यांग नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए

-सीएमओ को दिए निर्देश, जांच एक दिन

की बजाये दो दिन की जाये

सोनीपत, 19 मार्च (Udaipur Kiran) । सोनीपत

नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि स्थानीय नागरिक अस्पताल में अपनी विकलांगता की जांच

करवाने के बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने वाले नागरिकों को आ रही परेशानियों को जल्द

ही दूर किया जायेगा। प्रयास होगा कि जांच एक दिन की बजाये दो दिन की जाये तथा इसके

लिए पूरे दिन के विशेष कैम्प भी लगाए जायेंगे। वे बुधवार को सिविल अस्पताल

के दिव्यांग नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे।

राजीव जैन ने बताया कि मुझे कई दिनों

से शिकायतें मिल रही थी कि दिव्यांग बहुत परेशान हैं और सुबह सुबह पांच बजे कतारों

में लगने के बाद भी उनका नंबर नहीं आता। राजीव जैन ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी

डॉक्टर जयंत आहूजा तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्वराज से बातचीत की और समस्या

का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा।

दिव्यांग

सेवा समिति के प्रधान सुधीर भाम्बरी ने बताया कि दिव्यांगों की जांच के लिए एक ही डॉक्टर

है और वह सप्ताह में एक दिन 30 से 40 मरीजों को ही देख पाता है। कई बार डॉक्टर की कोई

ड्यूटी आ जाये तो मरीजों को मुंह लटकाकर वापस जाना पड़ता है। दिव्यांग नागरिकों ने बताया

कि उन्हें अपनी सहायता के लिए एक सहयोगी को साथ में लाना पड़ता है और किसी की विकलांगता

गंभीर हो तो वाहन भी किराये पर लेकर आना पड़ता है।

डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि पहले काफी लम्बे समय से

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का काम पेंडिंग पड़ा था। अब काफी केसों का निपटारा किया

गया है और जल्द ही समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top