Madhya Pradesh

राजगढ़ःसड़क हादसे में महिला घायल, हालत गंभीर

महिला घायल, हालत गंभीर

राजगढ़, 15 मई (Udaipur Kiran) । देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर राजगढ़ चौराहा ब्रिज के समीप बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसे एम्बूलेंस वाहन की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार राजगढ़ चौराहा ब्रिज के समीप स्पीडब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, हादसे में बाइक पर पीछे बैठी सायराबी (45) पत्नी मौहम्मद इकबाल निवासी सारंगपुर को सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसे एम्बूलेंस वाहन की मदद से सिविल अस्पताल पहंुुचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बाइक चालक इमरान का कहना है कि मां को लेकर राजगढ़ रिश्तेदारी में जा रहा था तभी राजगढ़ चैराहे के समीपे बने ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top