Madhya Pradesh

राजगढ़ःअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत पत्नी घायल

सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजगढ़, 8 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय राजमार्ग- 46 पर कुरावर थाना क्षेत्र में ग्राम तीजबड़ली जोड़ के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 45 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित ग्राम तीजबड़ली जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अंसार खान(45)पुत्र छोटेखां निवासी बारद्वारी राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी मुमताज खां को गंभीर चोटें लगी, जिसका जिला अस्पताल राजगढ़ में उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि पति-पत्नी बाइक से भोपाल से लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top