Madhya Pradesh

राजगढ़ः गणेश प्रतिमा पांडाल के सामने अज्ञात ने फैंके मांस के टुकड़े, केस दर्ज

अज्ञात ने फैंके मांस के टुकड़े,केस दर्ज

राजगढ़, 13 सितम्बर (Udaipur Kiran) । सारंगपुर थाना क्षेत्र के रंगेरवाड़ी में हैंडपंप चौराहा के समीप लगाए गए गणेश प्रतिमा पांडाल के सामने गुरुवार की रात अज्ञात व्यक्ति मांस के टुकड़े से भरी पाॅलीथिन फैंक गया, जिससे हिन्दू संगठन और समिति के सदस्यों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शुक्रवार को समिति सदस्यों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात रंगेरवाड़ी क्षेत्र में लगाए गए गणेश प्रतिमा पांडाल के सामने अज्ञात व्यक्ति मांस के टुकड़ों से भरी पाॅलीथिन फैंक गया, जिससे हिन्दू संगठन व समिति सदस्यों के आका्रेश छा गया, समिति सदस्यों ने थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा, जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का जिक्र किया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top