
राजगढ़,3 मार्च (Udaipur Kiran) । नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ल्याबना में खेत से कुछ दूरी पर रोड़ किनारे सोमवार सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति मृतअवस्था में मिला, जिसके गले में गहरा जख्म बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या में हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम पाड़ल्याबना स्थित खेत से कुछ दूरी पर रोड़ किनारे 55 वर्षीय लक्ष्मण अहिरवार का शव मिला, जिसके गले पर गहरा जख्म है। बताया गया है कि फसल की रखवाली करने के लिए व्यक्ति खेत पर बने मकान पर रहता था साथ ही देर रात उसका बेटा खेत पर ही खाना देकर आया था। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामला हत्या का मानते हुए जांच शुरु की।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
