Madhya Pradesh

राजगढ़ः पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह का हाइवे पर रास्ता रोको प्रदर्शन

हाइवे पर रास्ता रोको प्रदर्शन

राजगढ़, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में कांग्रेसी सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है इसी तारतम्य में राष्ट्रीय सरपंच संघ के आहवान पर शुक्रवार को पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित तिंदोनिया जोड़ पर रास्ता रोको प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राजगढ़ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, नरसिंहगढ़ के पूर्व विधायक गिरीश भंडारी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने ग्राम पंचायतों को अधिकार दो, पंचायतों में भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाए। पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने सरपंच संघ के इस सांकेतिक रास्ता रोको प्रदर्शन को पूर्ण रुप से गैर-राजनीतिक प्रदर्शन बताया साथ ही उन्होंने कहा कि यह आंदोलन कांग्रेस-बीजेपी का आंदोलन नही है यह आंदोलन सरपंचों को उनका अधिकार दिलाने का है, जिस प्रकार 1994 से 2003 तक उनके अधिकार थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंचायत राज अधिनियम मध्यप्रदेश से सरपंचों को जो अधिकार दिए गए है उनका पालन नही हो रहा है। जिले के ब्यावरा, सारंगपुर, सुठालिया, राजगढ़, मलावर सहित अन्य क्षेत्रों में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन किए गए। हाइवे पर किए गए प्रदर्शन के दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गई साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने जगह-जगह पुलिसबल तैनात किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top