Madhya Pradesh

राजगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से नाबालिग किशोर घायल, हालत गंभीर

नाबालिग किशोर घायल,हालत गंभीर

राजगढ़,2 मार्च (Udaipur Kiran) । ब्यावरा-सिरोंज राजमार्ग पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम बरखेड़ा जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रोड़ क्राॅस कर रहे 17 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में नाबालिग को सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसका निजी अस्पताल ब्यावरा में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को अज्ञात चालक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात ब्यावरा-सिरोंज राजमार्ग पर ग्राम बरखेड़ा जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे योगेश यादव(17) साल निवासी बरखेड़ा को टक्क्र मार दी। हादसे में बालक के सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top