
राजगढ़, 14 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भाजपा के ब्यावरा मंडल ने सोमवार को पुराना बसस्टेंड पर डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री नारायणसिंह पंवार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मंत्री पंवार ने कहा कि बाबासाहेब भारत के महान विधिवेत्ता, दूरदर्शी चिंतक और समाज सुधारक थे, उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का प्रमुख साधन माना, बाबा साहेब का पूरा जीवन देश, समाज और सभी के लिए समान अधिकारों की लड़ाई में बीता।
पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार बाबासाहेब की संकल्पना को साकार कर रही है। सरकार वंचित और गरीब वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्व है। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के 1388 बूथों पर डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया। प्रत्येक बूथ पर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को समाज निर्माण में बाबासाहेब के योगदान को बताया गया। इस अवसर में पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव, जगदीश पंवार, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, पार्षद गोपाल जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
