Madhya Pradesh

राजगढ़ः दुष्कर्म से पीड़ित मूक-बधिर बालिका की इलाज के दौरान मौत 

राजगढ़,8 फरवरी (Udaipur Kiran) । नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में छह दिन पहले संजय नगर के पीछे पहाड़ी पर मूक-बधिर 11 वर्षीय बालिका लहुलुहान में अवस्था में मिली थी, जिसके साथ अज्ञात द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया था। बालिका को गंभीर हालत में उपचार के लिए भोपाल रेेफर किया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

पुलिस के अनुसार 1 फरवरी की रात को संजय नगर के समीप डेरा पर रहने वाली 11 वर्षीय मूक-बधिर बालिका को अज्ञात बदमाश अगवा कर ले गया था। वहीं उसके साथ जबरन गलत काम किया गया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण,दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब तक अज्ञात आरोपित को कोई सुराग नही लगा है। पीड़ित बालिका का भाेपाल में कमला नेहरु अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, जिसे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां शुक्रवार देर रात पीड़ित बालिका की मौत हो गई।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top