Madhya Pradesh

राजगढ़ःकांग्रेस ने निकाली जयहिंद यात्रा, गांधी परिवार की शहादत को किया याद

जयहिंद यात्रा, गांधी परिवार की शहादत को किया याद

राजगढ़, 25 मई (Udaipur Kiran) । जिला कांग्रेस ने पचोर नगर में रविवार को जयहिंद यात्रा निकाली, जो पुराना बसस्टेंड से शुरु होकर शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियव्रतसिंह खीचीं और जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया के नेतृत्व में निकाली गई जयहिंद यात्रा का शुभारंभ पुराना बसस्टेंड से हुआ, जो मंडी रोड़ से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यात्रा के दौरान गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और अम्बेडकर पार्क में स्थापित डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लाड़ली बहना योजना के जरिए सत्ता को बचा रही है। पुलवामा हमले में 48 सैनिकों की शहादत के बाद यह लोग हत्यारों का पता नही लग सके। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय, रामचंद्र दांगी, हजारीलाल मालवीय, प्रांतीय महामंत्री नीलू दुबे, रचना भार्गव, ब्लाॅक अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष अमित बंसल सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top