Madhya Pradesh

राजगढ़ः घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, दो पर केस दर्ज

राजगढ़, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरारिया में रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने गांव के दो युवकों पर घर में घुसकर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम मुरारिया निवासी 21 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती रात गांव के देवराज पुत्र बीरम सौंधिया और संतोष पुत्र नारायण सौंधिया जबरन घर में घुस गए, जिन्होंने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की, चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 74, 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Most Popular

To Top