Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मां पर अमर्यादित व अशोभनीय शब्द स्वीकार्य नहीं : राजेश शुक्ल

प्रदर्शन करते

-यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अखिलेश यादव का फूंका पुतला-सेल्फ़ी प्वाइंट नैनी में पुतला फूंक भाजपाइयों ने जताया आक्रोश

प्रयागराज, 18 मई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के डीएनए जांच की मांग से सम्बंधित समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के ज़िलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका और विरोध में नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के मीडिया प्रकोष्ठ ने पाठक की मां को लेकर बहुत ही अमर्यादित और अशोभनीय पोस्ट की थी, जो स्वीकार्य नहीं है। जिसे लेकर भाजपा और पूरे ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इलाहाबाद लोकसभा के प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी व योगेश शुक्ला ने कहा ऐसे शब्द राज्य के राजनैतिक स्तर गिराने के साथ ब्राह्मण समाज की छवि धूमिल करने की कुष्ठित मानसिकता का प्रमाण है जो स्वीकार्य नहीं होगा। इसका जबाब समाज का हर तबका देगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अरैल सेल्फ़ी प्वाइंट नैनी में अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर भाजपा कार्यकर्ता व ब्राह्मण समाज ने आक्रोश जताया। इस अवसर पर सुरेश शुक्ला, सुधाकर पांडेय, उमेश शुक्ला, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप पांडेय, आनंद तिवारी, अमरेश तिवारी, दुर्गा पांडेय के साथ भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

बताते चलें कि, सपा के मीडिया प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि “बात-बात पर सपा के डीएनए पर बयानबाजी करने वाले ब्रजेश पाठक जी अपना डीएनए अवश्य चेक करवाएं और उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर जरूर डालें जिससे उनका असली डीएनए तो पता चले।”

सपा की इस पोस्ट में आगे अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। हालांकि बाद में समाजवादी पार्टी ने पोस्ट हटा दी। लेकिन इसको लेकर भाजपा में काफी आक्रोश है और समाजवादी पार्टी व उसके प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन की शुरुआत कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top