Maharashtra

मनसे कार्यकर्ताओं के लिए संगठन में आचार संहिता लागू की जाएगी: राज ठाकरे

फोटो:राज ठाकरे

मुंबई, 30 जनवरी (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को वरली में कहा कि बहुत जल्द मनसे कार्यकर्ताओं के लिए संगठन में आचार संहिता लागू की जाएगी। साथ ही पार्टी में पदों के नाम में बदलाव किया जाएगा। राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव के लिए तैयारी करने का भी निर्देश दिया है।

राज ठाकरे वरली में मनसे के राज्यस्तरीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। राज ठाकरे ने कहा कि जय पराजय चुनाव का हिस्सा है। इसलिए विधानसभा चुनाव में पराजय मिलने पर दुखी होने की जरूरत नहीं है। राज ठाकरे कहा कि अब नए उत्साह से पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटना है। बहुत जल्द पार्टी में बदलाव किया जाएगा और निराश लोगों को पार्टी में जगह नहीं मिलेगी। राज ठाकरे ने कहा कि उन पर भूमिका बदलने का झूठा आरोप लगाया जाता है, जबकि सभी पार्टियों ने समय -समय पर भूमिका बदली है।

शिवसेना के बारे में राज ठाकरे ने कहा कि शिवसेना किसी समय प्रजा समाजवादी पार्टी, मुस्लिम लीग और कांग्रेस के साथ थी। भाजपा पर निशाना साधते हुए राज ठाकरे ने कहा कि जिन पर इन लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, उन्हीं लोगों को पार्टी में शामिल किया और महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। यही लोग उन पर बार-बार भूमिका बदलने का झूठा प्रचार कर रहे हैं, इसलिए इन प्रचारों पर ध्यान न देते हुए लोगों के बीच जाकर पार्टी को मजबूती दें। राज ठाकर ने कहा कि मैं थके हुए लोगों का नेतृत्व नहीं करना चाहता। यदि कार्यकर्ता उनके साथ रहना चाहते हैं तो दृढ़ रहें।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top