
हावड़ा, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को कुछ ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव की घोषणा की है। इसके अलावा एक ट्रेन रद्द कर दी गई है।
दक्षिण पूर्व रेलवे सूत्रों के अनुसार, 12152 शालीमार-एलएलटी मुंबई समरसता एक्सप्रेस आज शाम 7.45 बजे रवाना होने वाली थी, जो कल रात (शनिवार) 12.30 बजे रवाना होगी। 02837 संतरागाछी-पुरी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज रात (चार अक्टूबर) 8.35 बजे के बजाय शनिवार तड़के चार बजे संतरागाछी से रवाना होगी।
इसके अलावा 12841 शालीमार-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कोरमंडल एक्सप्रेस यांत्रिक गड़बड़ी के कारण आज दोपहर 3.20 बजे रवाना होने के बजाय शाम 5.20 बजे शालीमार स्टेशन से रवाना होगी। आज (शुक्रवार) 18416 पुरी-बारबिल एक्सप्रेस बार जामदा तक चलेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / गंगा
