
काेटा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय रेल द्वारा प्रत्येक वर्ष रेल विभागों को विभिन्न क्षेत्रों पर किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए शील्ड से एवं रेल अधिकारी तथा कर्मचारी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में 101 कर्मचारियों और अधिकारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार एवं 22 क्षेत्रों पर शील्ड देने का निर्णय लिया गया था, जिसके संदर्भ में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय को लेखा विभाग तथा कार्मिक विभाग की शील्ड प्रदान कर उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया I
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
/जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा सौरभ जैन
के अनुसार इसके साथ ही पश्चिम मध्य रेल से वांछित खरे, वरिष्ठ मंडल विद्युत् इंजीनियर एवं दानिश शहाब, सीनियर सेक्शन इंजीनियर को वर्ष 2023-24 के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गयाI
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
