HEADLINES

राहुल ने विदेश मंत्री से उठाया श्रीलंका की कैद में भारतीय मछुआरों का मुद्दा

Rahul Gandhi

नई दिल्ली, 28 सितंबर (Udaipur Kiran) । लोकसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर 21 सितंबर को श्रीलंकाई प्रशासन की ओर से 37 तमिलनाडु मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने और उनकी नौकाएं जब्त किए जाने का मुद्दा उठाया है।

राहुल ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं की कठोर निंदा की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री ने अनुरोध किया है कि श्रीलंकाई प्रशासन के साथ इस मुद्दे को उठाया जाए और जल्द से जल्द मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित की जाए।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि मयिलादुथुराई से सांसद आर सुधा ने उन्हें जानकारी दी है कि गिरफ्तार किए गए मछुआरे छोटे स्तर पर तट के नजदीक मछली पकड़ने का काम करते हैं। इसके अलावा जिन नौकाओं पर वह सवार थे, वह सामुदायिक नौका थी। उन्होंने कहा कि उस दिन असल में वे श्रीलंकाई प्रशासन से नौका को बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने श्रीलंकाई प्रशासन से बचाव कार्य में सहयोग भी मांगा था। इसके बावजूद मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय जलीय सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Most Popular

To Top