HEADLINES

राहुल गांधी का आज का कोल्हापुर दौरा रद्द , अब शनिवार को पहुंचेंगे

राहुल गांधी का आज का कोल्हापुर दौरा रद्द , शनिवार को राहुल गांधी कोल्हापुर में

मुंबई, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आज का कोल्हापुर दौरा उनके विमान में अचानक गड़बड़ी आ जाने की वजह से निरस्त हो गया है। राहुल गांधी अब शनिवार को सुबह 10 बजे कोल्हापुर का दौरा करेंगे। गांधी कस्बा बावड़ा के भगवा चौक पर स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सतेज पाटिल ने बताया कि राहुल गांधी के विमान में आज अचानक गड़बड़ी आ गई थी। इसी वजह से उनका विमान उड़ान नहीं भर सका। इसलिए उनका कोल्हापुर में आज का दौरा स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शनिवार को सुबह नौ बजे कोल्हापुर पहुंचेंगे और सुबह 10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पाटिल ने बताया कि कोल्हापुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की जोरदार तैयारी की गई हैं।

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top