HEADLINES

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राेहिदास पाटिल के निधन पर राहुल गांधी ने शाेक जताया

राहुल गांधी

नई दिल्ली, 27 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राेहिदास पाटिल के निधन पर गहरा शाेक व्यक्त किया है। राहुल गांधी साेशल मीडिया एक्स पर अपने शाेक संदेश में कहा,‘‘ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री दाजी साहेब रोहिदास पाटिल जी महाराष्ट्र के समर्पित लोकप्रिय नेता और कर्तव्यनिष्ठ कांग्रेसी थे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान धुले में उनकी सहभागिता का सौभाग्य मिला था। इस तकलीफ के समय में परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। महाराष्ट्र और देश के प्रति उनकी सेवा भावना अविस्मरणीय रहेगी।‘‘

—————

(Udaipur Kiran) / बिरंचि सिंह

Most Popular

To Top