Uttar Pradesh

राहुल और अखिलेश देश को जातियों में बांटकर लोगों में फैला रहे वैमनस्यता : प्रदेश अध्यक्ष

उन्नाव, 21 सितम्बर (Udaipur Kiran) । राहुल और अखिलेश सहित पूरा विपक्ष देश को जातियों में बांटकर लोगों में वैमनस्यता फैला रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार योगी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर सबको साथ लेकर विकास के रस्ते पर आगे बढ़ रही है। आज उत्तर प्रदेश देश में महाराष्ट्र के बाद सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया जो पहले बीमारू प्रदेश था।

प्रधानमंत्री के 2 सितम्बर को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर सदस्यता अभियान शुरू किया है। पहले चरण में बूथों पर घर घर जाकर सदस्यता करवानी है यह चरण 25 सितम्बर तक चलेगा। अभी तक देश में 4 करोड़ ऑनलाइन सदस्यता हुई है। यह हमारे लिए हर्ष का विषय है। मुझे कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक सदस्य बन गए हैं। अगले चरण में 1 से 15 अक्टूबर हम सामूहिक सदस्यता करवाएंगे फिर सक्रिय सदस्यता होगी और फिर हम अपने संगठन का चुनाव कराएंगे। बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष बनेंगे। बहुत तेजी से बूथ समिति जिला समिति प्रदेश और देश का चुनाव होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा का गठन पूर्ण लोकतांत्रिक रूप से होता है।

सेवा और रचनात्मक कार्यों में भी हमारी सहभागिता रहती है। इसीलिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों के अंतर्गत हमने स्वच्छता से शुरू कर रक्तदान किया। आगे निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर वृक्षारोपण विचार गोष्ठी, वृहद स्वच्छता, गांधी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनको श्रद्धांजलि आदि के साथ उनके स्वदेशी के विचार को आगे बढ़ाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता खादी खरीदकर लोगों को प्रेरित करेंगे।

समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा हर वर्ग में घर घर जाकर मोदी और योगी जी के कार्यों को बताकर भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह करें।

उन्होंने नवाबगंज में सदस्य बनाते हुए कहा सभी लोग राष्ट्र उत्थान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए देश के एकमात्र राष्ट्रवादी विचारधारा वाले दल भाजपा परिवार का सदस्य बने। समीक्षात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा यह हमारे लिए गर्व का विषय है की हम प्रदेश में पांचवें स्थान पर है लेकिन उन्नाव चुनाव से लेकर सभी अभियानों में प्रथम स्थान पर रहा है सदस्यता अभियान में भी प्रथम स्थान पर रहे। राष्ट्र सेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत अपने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जनपद उन्नाव के प्रवास के दौरान विधानसभा मोहान अंतर्गत विकास खंड नवाबगंज में घर-घर और जन-जन से भेंटकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने नवबगंज पक्षी विहार में भाजपा संगठन सदस्यता अभियान के निमित्त मोहान एवं सफीपुर विधानसभा के माननीय जनप्रतिनिधि- गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। भाजपा कार्यालय उन्नाव पहुंचकर मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठकर उनके कार्यों की समीक्षा की बूथों से आ रही रिपोर्टिंग पर सभी सदस्यों से बात की।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक में सम्बोधित किया। अपने कार्यक्रम के क्रम में पुरवा विधानसभा के कालूखेड़ा में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन अभियान प्रमुख प्रवीण सिंह नूतन ने किया। प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा भी बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह, विधायक श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, सदस्यता टोली में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, नूतन जिला उपाध्यक्ष, अनुराग अवस्थी, महेश चंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, जिला मंत्री, सविता रावत, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, आशीष बाजपेई, अटल नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, कौमुदी पाण्डेय, राम जी मॉनिटरिंग टीम प्रमुख मनीष सदस्य गण जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख गण, नगर पंचायत अध्यक्ष गण, जिला पदाधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अरुण कुमार दीक्षित

Most Popular

To Top