Haryana

राेहतक: कांग्रेस ने संगठन में किया विस्तार, निर्मल बल्हारा बनी महिला कांग्रेस की जिला शहरी प्रधान

फोटो कैप्शन 18आरटीके2: फाइल फोटो नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिला शहरी प्रधान निर्मल बल्हारा

रोहतक, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन में विस्तार किया है। इसी कड़ी में प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा निर्मल बल्हारा को जिला शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

गुरुवार को कांग्रेस भवन में एआईसीसी की तरफ से जिला पर्यवेक्षक सुषमा यादव ने नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष निर्मल बल्हारा को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर निर्मल बल्हारा ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करेगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी और लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला शहरी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर ममता रानी, सुलोचना हुड्डा, धनपति हुड्डा, भानमति, मुकेश श्योराण, शकुंतला ढुल, सावित्री देवी, अनीता, ओमी देवी, राजबाला हुड्डा, कश्मीरी देवी, राजकला, विद्यावती प्रमुख रूप से मौजूद रही।

(Udaipur Kiran) / अनिल शर्मा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top