Haryana

राेहतक: इनेलो-बसपा की बनेगी प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकारः संजय बौद्ध

फोटो कैप्शनः 26 आरटीकेः 3 इनेलो व बसपा की सयुंक्त बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ता।

इनेलो जिला अध्यक्ष नफे सिंह लाहली बोले, भाजपा ने दस साल में जनहित में नहीं किया कोई काम

विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो-बसपा पदाधिकारियों की हुई अहम बैठक, कार्यकर्त्ताओं से भी लिया फीडबैक

रोहतक, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो-बसपा गठबंधन पदाधिकारियों की अहम बैठक शुक्रवार को रूपया चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें चुनाव को लेकर विशेष रणनीति तय की गई। साथ ही कार्यकर्त्ताओं से भी सुझाव मांगे गए।

बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश महासचिव संजय बौद्ध ने कहा कि दोनो पार्टी के गठबंधन होने को लेकर प्रदेश में कार्यकर्त्ताओं में गजब का उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से जनता का पूरी तरह से मोह बन हो चुका है। दोनो पार्टियों के शासन ने सिर्फ प्रदेश की जनता के हितों की अनदेखी कर अपना स्वार्थ पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करवा सकती है, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। पहले कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया और अब दस साल भाजपा ने प्रदेश को बेरोजारी, अपराध, महंगाई व भ्रष्टाचार में पूरे देश में नंबर वन बना दिया। आज प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस से परेशान हो चुकी है।

इसी लिए जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं का आहवान किया कि वह घर घर जाकर भाजपा व कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से लोगों को अवगत कराए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में इनलो-बसपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष नफे सिंह लाहली ने भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने दस साल में जनहित में कोई काम नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला व बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद रोहतक लोकसभा के अंतर्गत आने वाले नौ विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की अहम बैठक झज्जर में लेगे और विधानसभा चुनाव की जीत का मूलमंत्र देगे। उन्होंने कहा कि बसपा व इनेलो का गठबंधन होने से भाजपा व कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / अनिल शर्मा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top