Haryana

राेहतक: पांच साल एसी में बैठ कर कांग्रेस विधायक ने खाई केवल हवा: मनीष ग्रोवर

पूर्व मंत्री बोले, कांग्रेस की झूठ व लूट से जनता भली भांति परिचित, प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

रोहतक , 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । रोहतक विधासभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि पांच साल तक एसी में बैठ कर कांग्रेस विधायक बतरा ने केवल हवा खाई है और अब चुनाव आए तो विधायक को क्षेत्र के लोगों की याद आई है, लेकिन क्षेत्र के लोग कांग्रेस के झूठ व लूट के शासन से भली भांति परिचित है। उन्होंने कांग्रेस विधायक को खुले मंच पर विकास कार्यो को लेकर बहस की चुनौती भी दी। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर शहर की विभिन्न कालोनियों में जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों जनसंवाद कर रहे थे। साथ ही उन्होंने हवन कर कार्यालय का शुभारंभ किया। ग्रोवर ने कहा कि दस साल में भाजपा ने रोहतक में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए है।

शहर को जाम मुक्त करने के लिए ऐलिवेटिड रेलवे ट्रैक का निर्माण कराया। साथ ही लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जलघरों का विस्तार किया गया, जबकि कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार व गुण्डागर्दी चरम सीमा पर थी। भाजपा ने भ्रष्टार पर अंकुश लगाने के लिए पारदर्शिता तरीक्के से पोर्टल सिस्टम लागू किया, जिसके चलते आज घर बैठे लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस विधायक बतरा बताए कि उन्होंने शहर के विकास के लिए क्या काम किए है, जबकि पांच साल विधायक रहने के बावजूद भी बतरा ने कभी क्षेत्र के लोगों की कोई सुध नहीं ली और अब झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने व पुरानी सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने के साथ साथ विशेष मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसे भाजपा की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने में रोहतक का अहम स्थान रहेगा। शहरवासियों ने भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर का स्वागत कर सरकार बनाने का आश्वासन दिया

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top