Haryana

राेहतक: कांग्रेस केवल परिवारवाद तक सिमित भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के साथ किए काम : मनीष ग्रोवर

फोटो कैप्शन 12आरटीके5 : नामाकंन से पहले शहर में शक्ति प्रदर्शन कर लोगों का अभिवांदन स्वीकार करते भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर

रोहतक विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन कर किया नामांकन पत्र दाखिल, तीसरी बार सरकार बनने का किया दावा

रोहतक, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । रोहतक विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष ग्रोवर ने शहर में शक्ति प्रदर्शन कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सर्वप्रथम भाजपा प्रत्याशी ग्रोवर ने रोहतक विधानसभा से सात बार विधायक रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार ग्रोवर ने कहा कि यह उनका नहीं, हर रोहतकवासी का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि 2014 में रोहतक की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो विधानसभा को अनेक सौगात देने का काम किया था। इस बार रोहतक की जनता कमल खिलाएगी और केंद्र की मोदी सरकार के साथ अपने रोहतक को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को तमाम मूलभूत सुविधाएं देंगे और रोहतक को एक बेहतरीन सिटी बनाने की और लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि पिछले पांच वर्ष में कांग्रेस के मौजूदा विधायक ना तो लोगों के बीच नजर आए और ना उन्होंने रोहतक विधानसभा में विकास का एक कार्य भी करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल परिवारवाद तक सीमित रही, जबकि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के साथ पूरे प्रदेश में एक सम्मान विकास कार्य करवाए है। उन्होंने दावा किया प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बालकनाथ, रोहतक विधानसभा प्रभारी सतीश नांदल, कलानौर से भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, मनमोहन गोयल, राजकमल सहगल, जय भगवान जांगड़ा, अशोक सहगल, राजीव भांकर, सरिता नारायण, प्रदीप जैन, मदन गोयल, डॉ आदित्य बत्रा, अशोक खुराना, कंवल सिंह सैनी, राजकुमार शर्मा, उषा शर्मा, दीपू नागपाल, सुरेश किराड, नोरातामल भटनागर, अमरजीत सोलंकी, हिमांशु ग्रोवर, पवन आहूजा, राजेश सहगल, शमशेर खरक, मनोज मक्कड़, सुमिता भाटिया व हिमाशु ग्रोवर समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार सांझा किए।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top