

रामगढ़, 11 जनवरी (Udaipur Kiran) । भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रदेशवासियों की सलामती की कामना की।
यहां रजरप्पा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्हें अंग वस्त्र, बुके और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरेन्द्र कुमार गुप्ता रणंजय कुमार कुंटू बाबू, प्रो संजय प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी ,महेंद्र प्रजापति ,राजू कुशवाहा, दिनेश प्रसाद,राजू चतुर्वेदी ,विजय जायसवाल , दिलीप सिंह, सरदार अनमोल सिंह, संजय प्रभाकर, राजीव पामदत्त , संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
