Uttar Pradesh

छावनी विधानसभा में 664 करोड़ से हुआ विकास कार्य : रघुनंदन भदौरिया

प्रेस वार्ता करते पूर्व विधायक व अन्य

कानपुर, 27 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की 8 वर्षों की सरकार ने अब तक कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिन्होंने प्रदेश की दशा और दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बातें गुरूवार को उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छावनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने प्रेस वार्ता कर कही।

उन्होंने बताया कि छावनी विधानसभा में 664 करोड़ से विकास कार्य कराए गए। छावनी विधानसभा में एक हजार करोड़ से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, 18 करोड़ से सर्किट हाउस में अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षाग्रह का निर्माण कराया गया। 60 करोड़ से जयपुरिया ओवर ब्रिज का निर्माण, घंटाघर मेट्रो स्टेशन निर्माण, 8 करोड़ से गंगा के किनारे कई घाटों का निर्माण कराया गया। 7 करोड़ से सूडा व डूडा विभाग द्वारा सड़क, नाली एवं इंटरलॉकिंग का निर्माण, 2.25 करोड़ से शिव मंदिर हनुमान गढ़ी तालाब का सुंदरीकरण, स्टेट्स क्लब के बगल में ओवर ब्रिज निर्माण,25 करोड़ से सांसद निधि से विकास कार्य कराए गए।

पूर्व विधायक ने बताया कि 5 करोड़ लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण, 7 करोड़ की लागत से श्याम नगर में ग्रीन बेल्ट का निर्माण कार्य, 12 करोड़ से 3 स्कूलों का निर्माण कराया गया। 2 करोड़ से स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई। साथ ही लव जिहाद, नकल और पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून हो या महिलाओं के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का निर्णय इन सभी के दीर्घ प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।

पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के मिशन से उत्तर प्रदेश एक मॉडल के रूप में जनता के सामने है। सरकार स्पष्ट नीति, साफ नियत, प्रतिबद्धता पूर्ण नियोजन के साथ काम कर रही है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे, सबसे बेहतरीन रेल, सबसे ज्यादा मेट्रो एवं एयर कनेक्टिविटी वाला राज्य बन गया है।कमिश्नरेट पुलिसिंग से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। जिससे महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को सजा दिलाने में देश में एक मॉडल के रूप में पहचान बनी है। प्रदेश सरकार ने सुरक्षा का बेहतर माहौल दिया तो यूपी में हर एक व्यक्ति ने अपने आप को सुरक्षित महसूस किया।

इस मौके पर सदस्य राज्य महिला आयोग पूनम द्विवेदी, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, राम बहादुर यादव, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, गणेश शुक्ला,जसविंदर सिंह राजन चौहान रहे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top