CRIME

लव मैरिज से राेका ताे बेटे ने कर दी मां की हत्या

घटनास्थल पर मौजूद इलाक़ाई लोग

कानपुर, 16 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सनकी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी उसने खुद ही पुलिस को फोन कर जानकारी। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी को लव मैरिज करनी थी लेकिन उसकी मां इस शादी के लिए राजी नहीं थी, इसलिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि फतेहपुर स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी प्रमिला सिंह (55) अपने बेटे राजा के साथ रहती थीं। उनके पति धर्मेंद्र सिंह की करीब पांच साल पहले मौत ही चुकी है। उनके चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी प्रीतू की शादी हाे चुकी है। सबसे छोटे बेटे राहुल (19) की तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि भाई राजा और बहन आकांक्षा है। बेटा राजा गांव में रहकर खेती किसानी करता है। कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग मां चोटिल हो गई थीं। इसलिए वह अपना इलाज करवाने के लिए हनुमंत विहार के नारायनपुरवा स्थित बड़ी बेटी प्रीतू के ससुराल आईं थीं।

बेटी प्रीतू ने बताया कि भाई राजा कुछ साल से एक लड़की से प्यार करता है लेकिन मां को लड़की पसंद नहीं थी। क्योंकि लड़की वालों की शर्त थी कि पहले घर बेटे के नाम कराओ तभी शादी करेंगे। बुधवार को राजा बिना किसी सूचना के घर आ गया। जैसे ही वह घर में अंदर आया उसने मां को धक्का मारा और कहने लगा कि अगर तुमने घर को मेरे नाम नहीं किया तो मैं तुम्हे जान से मार दूंगा। साथ में बहन को भी मार डालूंगा। क्योंकि वहीं तुम्हे मेरे खिलाफ भड़का रही है। बस इतना कहकर मारपीट करने लगा। बीच बचाव के दाैरान उसने मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फिलहाल आला कत्ल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

————–

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top