Sports

राधा गोविंद विश्वविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम ने लहराया परचम

विजयी टीम

रामगढ़, 22 मार्च (Udaipur Kiran) । अमेटी विश्वविद्यालय रांची की ओर से आयाेजित खेल प्रतियोगिता में राधा गोविंद विश्वविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम ने परचम लहराया है। एमीफोरीया खेल प्रतियोगिता तीन दिवसीय 19 मार्च से 22 मार्च तक हुआ। यह खेल राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़ एवं एमिटी विश्वविद्यालय रांची के बीच खेला गया। जिसमें राधा गोविंद विश्वविद्यालय महिला वॉलीबॉल टीम विजय हुआ।

यह जानकारी शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अमन वर्मा ने दी। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह, सचिव प्रियंका कुमारी, प्रति कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार एवं प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top