Uttar Pradesh

भाजपा संसद और विधान सभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में सबसे बड़ी पार्टी : पुष्पराज सिंह

पत्रकारों से बात करते जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह
स्थापना दिवस पर बीजेपी कार्यालय पर झंडारोहण करते जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह एवं अन्य पदाधिकारी

जौनपुर, 6 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर रविवार को सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पुष्प राज सिंह ने झंडा फहराया। तत्पश्चात भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के लिये समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता है। भाजपा संगठन में समाज के सभी पिछडे, दलित, आदिवासी, अति दलित एवं महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top