नाहन, 01 मई (Udaipur Kiran) । प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत सिरमौर में भी इस खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। आत्मा परियोजना के तहत पंजीकृत किसानो से अब प्राकृतिक रूप से तैयार गेहूं की खरीद की जा रही है। इससे पूर्व इसी तर्ज पर मक्का की खरीद की गयी थी और अब गेहूं को सरकारी निर्धारित मूल्य पर किसानो से खरीदा जा रहा है। जिला में 11 हजार किसान लगभग 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उदेशीय से सरकार ने यह पहल की है।
आत्मा परियोजना के परियोजना उन निदेशक डॉ साहेब सिंह ने बताया कि प्राकृतिक गेहूं को 1160 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जायेगा। इसके इलावा विभाग द्वारा थ्री स्टार रेटिंग वाले किसानो से खरीद की जाएगी।
उन्होंने किसानो से जल्द इसके लिए आवेदन करने का भी अनुरोध किया। सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती के तहत उन क्षेत्रों में किसान हल्दी उगाएं जोकि बंदरों व जंगली जानवरों आशंका वाले हैं। हल्दी की उन्नत किस्म कृषि विज्ञानं केंद्र धोला कुआँ में उपलब्ध है।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
