

देहरादून, 31 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रदेश से आये अनेक लोगों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सबके सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की भी कामना की।
भेंट करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिदार्थ उमेश अग्रवाल सहित अन्य शामिल रहे।
——
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
