
देहरादून, 22 मई (Udaipur Kiran) । अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर देहरादून में उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड और ग्राफिक एरा, विश्वविद्याल के बीच नॉलेज पार्टनर शिप को लेकर अनुबंध किया किया। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की थीम संयुक्त राष्ट्र ने ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य और सत्त विकास‘ घोषित की है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता संरक्षण के लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की शुरूआत में श्री नीतीश मणि त्रिपाठी, सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड द्वारा जैव विविधता के संरक्षण एवं उसके महत्व के बारे में अवगत कराया गया। उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड द्वारा वर्ष 2024 वं 2025 में देहरादून के 120 से अधिक विद्यालयों में जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुछ विद्यालयों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी।
इस अवसर पर वन मंत्री ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट 2024-25, जैव विविधता जागरूकता पुस्तक व बारहनाजा फोल्डर का भी विमोचन किया। उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड व तितली ट्रस्ट के माध्यम से तैयार की गयी एक सूक्ष्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक डॉ धनन्जय मोहन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कैम्पा डॉ समीर सिन्हा आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / Vinod Pokhriyal
