Madhya Pradesh

महिलाओं के साथ दुराचार करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई जाये: प्रियंका किरार

म.प्र. कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया

भोपाल, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । म.प्र. कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में मंगलवार काे राजधानी भोपाल में प्रदेश में घटित हो रहे महिला अपराध दुराचार, सामुहिक दुराचार और प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ महिला उत्पीड़न प्रकाेष्ठ की कार्यकर्ताओं ने प्रशासन काे आईना दिखाने के लिए आईना भेंट किया। महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर महिला अपराध रोकने की मांग की गई, साथ ही महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम मुख्यमंत्री से पद से इस्तीफे की मांग की गई।

प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार ने आराेप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार में म.प्र. की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। मासूम बच्चियां और लाडली बहनें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। उन्हाेंने कहा कि म.प्र. की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार के संरक्षण में दुराचारी भाजपा नेता फल-फूल रहे हैं, जिससे म.प्र. की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में मासूम बेटियों की खरीद, फरोख्त की जा रही है, उनकी गुमषुदगी की एफ.आई.आर. पर पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की ठोस कार्यवाही करने में नाकाम है। प्रभावित परिवार न्याय की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। प्रियंका किरार ने कहा कि मप्र कांग्रेस उत्पीड़न प्रकोष्ठ की मांग है कि म.प्र. की कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया जाये और प्रदेश के सभी गुमशुदा बच्चियों को ढूंढा जाये और अपराधियों को कड़ी सजा दी जाये।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top