Uttar Pradesh

आपरेशन सिंदूर में दिखाए गए अदम्य साहस और शौर्य को पूरा भारत नमन करता है : प्रिया अग्रवाल

भाजपा महिला मोर्चा मुरादाबाद महानगर द्वारा निकाली गई भव्य सिंदूर तिरंगा यात्रा।

– भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष डा. विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में मातृशक्ति ने निकाली भव्य सिंदूर तिरंगा यात्रा

मुरादाबाद, 20 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष डॉ विजयलक्ष्मी पंडित की नेतृत्व में मंगलवार शाम मातृशक्ति द्वारा महानगर मुरादाबाद में सफल ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत एक भव्य सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा उप्र की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने सिंदूर तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिंदूर में दिखाए गए अदम्य साहस और शौर्य को पूरा भारत नमन करता हैं।

भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने सिंदूर तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और आतंकियों को करारा जवाब देकर अपनी वीरता और शौर्य का परिचय दिया।

समाजसेविका मिली सिक्का ने सिंदूर तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना भी जगृत हो रही है।

डा विजय लक्ष्मी पंडित ने बताया कि यात्रा रामलीला ग्राउंड मुख्य द्वार लाइनपार से शाम आरंभ हुई जो पुतलीघर चौराहे होते हुए एफसीआई गोदाम रोड मझौला तिराहा से होती हुई महारानी अहिल्याबाई होलकर स्मारक( प्रकाश नगर चौराहा) पर संपन्न हुई।

इस मौके पर सुनीता भंडूला, सुनीता गुप्ता, रेखा मदान, बीना अरोड़ा, नूपुर गुप्ता, मीनू अरोड़ा, आरती गुप्ता, वनिता मल्होत्रा, शीतल चावला, अंजू त्रिपाठी, डॉ बबीता अग्रवाल, डॉ विमिता अग्रवाल, मोना छाबड़ा आदि उपस्थित रहीं।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top