
नालंदा, 27 मार्च (Udaipur Kiran) ।नालंदा जिले के लहेरी थाना हाजत में गुरुवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा में एक कैदी की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित परिजन ने अस्पताल चौराहा को अवरुद्ध कर दिया। यात्रियों काे भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। नालंदा जिला पुलिस अधीक्षक जाम स्थल पर जाकर लोगों समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
मृतक के परिजन ने बताया कि बुधवार की शाम लहेरी थाना पुलिस नें सोहन कुआं स्थित मकान से नशे की हालत मे विनय राम को गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया गया था। बुधवार की अर्धरात्रि कैदी की तबियत खराब हो गयी, जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया पर हालात गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए बिम्ब अस्पताल रेफर किया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही नालंदा पुलिस अस्पताल जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदरअस्पताल बिहारशरीफ लायी, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के हवाले कर दिया।
घटना से आक्रोशित परिजन शव को अस्पताल चौराहा पर रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजन ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस अभिरक्षा में उसके साथ मारपीट की गयी,जिससे उसकी मौत हो गयी है। आक्रोशित परिजन दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई और मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे। नालंदा पुलिस घटनाक्रम की अनुसंधान में जुटी है।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे
