Maharashtra

स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र देने के लिए प्राचार्या ने ली रिश्वत

मुंबई,4सितंबर( हि. स.) । ठाणे जिले में भिवंडी स्थित राबिया गर्ल्स हाई स्कूल भिवंडी की प्राचार्या 53वर्षीय तबस्सुम नियास अहमद मोमीन और उसके साथी,तथा स्कूल के लिपिक 33वर्षीय मोमीन मोहम्मद तलाहा को कल 3सितंबर को ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने दोपहर दो बजे , विद्यालय के कार्यालय में आठ सौ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।रिश्वत की 800रुपए की राशि लिपिक मोमीन ने प्राचार्या तबस्सुम के नाम पर शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ली थी,इसलिए ब्यूरो ने पहले लिपिक को रंगे हाथों पकड़ा,फिर इसके बाद हाई स्कूल प्राचार्या तबस्सुम को हिरासत में लिया गया।ठाणे स्थित भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को राबिया गर्ल्स हाई स्कूल भिवंडी से विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र चाहिए था।इसके लिए जब उन्होंने स्कूल के लिपिक मोमीन से विद्यालय में संपर्क किया तब उन्होंने प्राचार्या तबस्सुम के नाम पर शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एक हजार रुपए की राशि मांगी थी।इसके बाद शिकायतकर्ता में ठाणे केभ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग में 28अगस्त 2024को प्राचार्या तबस्सुम और लिपिक मोमीन के विरुद्ध रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।इसी घटना क्रम में 2सितंबर 2024को राबिया गर्ल्स हाई स्कूल के लिपिक ने शिकायत कर्ता से विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एक हजार रुपए की राशि मांगी थी।जब शिकायतकर्ता से कुछ राशि कम करने का अनुरोध किया तब लिपिक मोमीन दो सो रुपए कम कर आठ सौ रुपए लेने पर सहमत हो गया था।कल जब 3 सितंबर 2024को दोपहर दो बजकर आठ मिनिट पर भिवंडी स्थित राबिया गर्ल्स हाई स्कूल कार्यालय में स्कूल लिपिक मोमीन मोहम्मद तलाहा 800रुपए की रिश्वत शिकायतकर्ता से ले रहा था, ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया,इसके बाद राबिया गर्ल्स हाई स्कूल प्राचार्या तबस्सुम नियास अहमद मोमीन को भी हिरासत में लिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top