HEADLINES

भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

भाजपा का सदस्यता अभियान

नई दिल्ली, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के तहत सबसे पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के सदस्य बनेंगे, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें आज शाम पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

इस अभियान के तहत पूरे देश में कोई भी इच्छुक व्यक्ति मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके पार्टी का सदस्य बन सकता है।

पार्टी का सदस्य बनने के लिए घर बैठे ऑनलाइन मोड से सदस्य बन सकता है।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश में भाजपा के 18 करोड़ सदस्य हैं, जो सोमवार को शून्य पर आ जाएंगे और फिर नए सिरे से लोगों को सदस्य बनाने का काम शुरू होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top