Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को राष्ट्र सेवा से जोड़ा : महेश चंद्र श्रीवास्तव

मन की बात सुनते

प्रयागराज, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा गंगा घाट रामघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 113वां एपिसोड सुना गया। मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रयागराज के प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से समाज को एक नई दिशा प्रदान की है और देश के कोने-कोने से लोगों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को राष्ट्र सेवा से जोड़कर एक नई दिशा दी है। उन्होंने 1 लाख नौजवानों को विकसित भारत के निर्माण के लिए राजनीति से जुड़ने का आह्वान किया है। जिसके कारण देश के नौजवानों के अंदर राष्ट्र सेवा को लेकर राजनीति से जुड़ने का उत्साह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले राजनीति का मतलब नेतागिरी होता था, जिसके कारण राजनीतिक व्यक्ति की छवि समाज में धूमिल होती गई। लेकिन आज की राजनीतिक सिर्फ राजनीतिक नहीं रह गई बल्कि राष्ट्र सेवा का अनुपम केंद्र बन रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन अभियान स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के लिए वरदान साबित हो रहा है। लोगों के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है। कहा कि प्रयागराज स्वच्छता के प्रति देश के अंदर अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। अंत में कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात कर एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाना है और नदी और तालाबों को स्वच्छ रखना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना। जिसके कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महानगर के 1216 बूथो पर मन की बात का आयोजन किया गया और कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सरल एवं नमो एप्स पर अपलोड किया गया।

–राष्ट्र को सशक्त समृद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री देशवासियों में उर्जा भरते हैं : विनोद प्रजापति

भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 113वें संस्करण को अपने बूथ प्राथमिक विद्यालय जायसवाल नगर में जिला पदाधिकारियों और कार्यकताओं संग सुना। कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर राष्ट्र को शसक्त समृद्ध बनाने, मां भारती का परचम दुनिया में लहराने के उद्देश्य से देश की प्रतिभाओं का उदाहरण देते हुए आम जनमानस को राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने को प्रेरित करतें हैं।

वहीं अन्नदाता किसान सेवा केन्द्र चतुर्वेदी मार्केटिंग नारीबारी झंझरा चौबे बूथ संख्या 269 पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने भी आम जनमानस व कार्यकर्ताओं संग रेडियो पर मन की बात को सुनने हुए आगामी सदस्यता अभियान कार्यक्रमों की चर्चा कार्यकर्ताओं से की।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top